Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।10/10/2021

भाजपा चुनाव समिति की भाजपा मुख्यालय में हुई

शिमला, भाजपा चुनाव समिति की बैठक भाजपा प्रदेश मुख्यालय दीपकमल चक्कर शिमला में भाजपा प्रदेश महामंत्री त्रिलोक जम्वाल की अध्यक्षता में हुई।
प्रदेश नेतृत्व ने उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति का प्रमुख भाजपा के विरिष्ठ नेता एवं हिम्फेड के अध्यक्ष गणेश दत्त को और सह प्रमुख प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर को बनाया गया।
मीडिया प्रमुख प्रदेश सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा रहेंगे।
बैठक में उपचुनावों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और पार्टी की आगामी योजना तय की गई।
बैठक में हिम्फेड के अध्यक्ष गणेश दत्त, प्रदेश प्रवक्ता विनोद ठाकुर, कार्यालय सचिव प्यार सिंह कंवर, सह मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा, कोषाध्यक्ष संजय सूद, विनोद चौहान, सुशील राठौर, शुभंकर सूद, सुदीप महाजन, सुनील धर, ललित ठाकुर, विवेक शर्मा, नरेंद्र ठाकुर उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *