शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 15/10/2021
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकाघाट, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर फतेहपुर, प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप जोगिन्दरनगर और भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना मंडी एवं कुल्लू में करेंगे चुनावी सभाएं
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 16 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र के बैरा में एक जनसभा को संबोधित करेंगे उसके उपरांत 12:30 बजे रोपरी में एक कार्यकर्ता के घर भोजन करेगे। दोपहर 1:45 बजे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर सरकाघाट में जन सभा को संबोधित करेंगे जिसके बाद वह 3:45 बजे धलवान में जन सभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री का रात्रि ठहराव मंडी में होगा। केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर भी कल से हिमाचल दौरे पर होंगे 16 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे केंद्रीय मंत्री फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में राजा का तालाब, 12:30 बजे राम लीला ग्रोउंड और 3 बजे रे राम लीला ग्रोउंड में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। उनका रात्रि ठहराव धर्मशाला में होगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुरेश कश्यप 16 अक्टूबर को जोगिन्दरनगर विधानसभा क्षेत्र में प्रातः 11 बजे लदरुही मंदिर में त्रिदेव बैठक में भाग लेंगे, दोपहर बाद 2:30 बजे बल्हजोली में जन सभा को संबोधित करेंगे उनका रात्रि ठहराव मंडी में होगा। भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना 16 अक्टूबर को मंडी में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे और कुल्लू जिले में कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेंगे उनका रात्रि ठहराव मंडी में होगा।भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रभारी एवं बिहार के सवास्थ्य मंत्री 16 अक्टूबर को देर रात शिमला पहुंचगे।