Spread the love

प्रागपुर,हिमशिखा न्यूज़। 15/10/2021 ​

उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ठाकुर ने आज प्रागपुर के नक्की में आयोजित “वेद मेला नौण नक्की” में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।मेले के दौरान हुए विशाल दंगल का भरपूर आनंद लेते हुए मंत्री महोदय वहां करीब दो घंटे तक रुके।इस दौरान मेला कमेटी द्वारा जहां मंत्री महोदय का भरपूर स्वागत किया गया वहीं स्मृति चिन्ह देकर उन्हें सम्मानित भी किया।मेला कमेटी के वयोवृद्ध चेयरमैन पंडित चेत राम शर्मा जी के साथ बैठ कर जहां मंत्री महोदय ने अपने विचार सांझा किए वहीं पंडित जी ने मंत्री जी को वर्ष 1968 से शुरू हुए इस मेले का सारा इतिहास सुनाया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *