Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 18/10/2021

भाजपा सरकार द्वारा किए विकास कार्यों से जुब्बल कोटखाई में खिलेगा कमल
भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक ने  आजाद उम्मीदवार चेतन  बरागटा को घेरा
जुब्बल कोटखाई से भाजपा प्रत्याशी नीलम सरैइक ने आज जुब्बल में प्रेस को जारी बयान में बताया कि स्वतंत्र उम्मीदवार की पंसद पर चुनाव चिन्ह दिया जाता है, सेब का चिन्ह मिलने का मतलब यह नहीं है  कि वह ही सेब के हक के लिए काम करेगा। उन्होंने कहा कि म तीन बार जिला परिषद की सदस्य रही हूं, यदि आप मेरा पूर्व का रिकाॅर्ड देखे तो हमने सेब के लिए हर उस मंच को शेयर किया है जहां सेब व हमारी आजीविका को बचाने के लिए जितने भी आंदोलन और कार्यक्रम हुए मैंने सबसे पहले दलगत राजनीति से ऊपर उठकर उन कार्यक्रमों में भाग लिया है ताकि हम आजीविका को बचाने के लिए कार्य कर सके। उन्होंने कहा कि जो हमारी सरकार की सोच है, म आपसे सेब के विषय पर बताना चाहती हूं, म भारतीय जनता पार्टी  की उम्मीदवार हूं और हमारी पार्टी की सरकार प्रदेश के अंदर है, सेब के जो भी मुद्दे होंगे, जो भी समस्याएं होगी वो तो सरकार ने निपटानी है, जो सेब का चिन्ह लेकर घूम रहे है, वो सेब की समस्या किस मंच पर उठाकर निपटाएंगे। आज हम भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी के रूप में जुब्बल-नावर-कोटखाई से चुनाव लड़ रही हूं। इस क्षेत्र की समस्या जो भी होगी, भारतीय जनता पार्टी में एक वर्ष का जो कार्यकाल है वो अभी बाकि है, वो भारतीय जनता पार्टी जय राम ठाकुर की सरकार ने वो समस्याएं हल करनी है। सेब का जो आप मुद्दा बता रहे हो, जो विजन डाॅक्यूमेंट यह लोग बोल रहे हैं, इसका विजन तो साफ दिख रहा है, यह जो सब लोग मंच में खड़े हुए है यह नीलम सरैईक के खिलाफ नहीं हुए है यह एक महिला नेत्री के खिलाफ खड़े हुए हैं। इनको यह बात नहीं हजम हो रही है कि जुब्बल कोटखाई के अंदर एक आम घर की लड़की को, एक आम कार्यकर्ता को, एक महिला को टिकट मिला है। इनको यह बात जब कोई मंजिल गिरती है न तो धड़धड़ धड़ाम की आवाज आती है, जब किसी का साम्राज्य गिर रहा है तो उसको भी इसी तरह की भावना उत्पन्न होती है। तो इनको ऐसा लग रहा है कि इनका साम्राज्य टूट रहा है, इसलिए जो यह विरोध हो रहा है  प्रदेश और केंद्र द्वारा कोविड-19 जैसी विपरीत परिस्थितियों में सरकार ने सकारात्मक कार्य किए हैं और अपने मानवता धर्म व राजधर्म को निभाया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *