Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़। 18/10/2021 

भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा से की भेंट

मंडी, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अजय राणा से भेंट की, भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना एवं अजय राणा के बीच उप चुनावो को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। भजापा प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने कहा कि हिमाचल में उप चुनावों को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश है और जिस प्रकार से भाजपा का कार्यकर्ता धरातल पर काम कर रहा है उससे यह संकेत आ रहे है कि भाजपा इन उप चुनावों में बड़ी जीत प्राप्त करने जा रही है। भजापा का कार्यकर्ता केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार व प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार की अनेकों जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर घर घर तक संपर्क कर रहा है और जनता को हमारी दोनों सरकारों में पूरा विश्वास है।हिमाचल की जनता जागरूक है और जानती है कि देश एवं प्रदेश हित में कौनसी सरकार ने काम किया है।उन्होंने कहा कि जयराम ठाकुर के नेतृव में जनता को पूरा विश्वास है और इस विश्वास पर जनता आने वाली 30 अक्टूबर को मोहर लगाने जा रही है। उन्होंने कहा की नरेंद्र मोदी सरकार की प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत गांव-गांव में  सड़कों का निर्माण जोरों पर है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ