Spread the love

मंडी,हिमशिखा न्यूज़।18/10/2021 

हिमाचल प्रदेश में हो रहे उप चुनाव के दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सोमवार को नाचन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत जाछ और स्यांज में जनसभाएं की। इस दौरान मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा कांग्रेसी नेताओं को यह बात रास नहीं आ रही कि भारतीय जनता पार्टी ने एक पूर्व सैनिक को प्रत्याशी बनाया है। इसीलिए कांग्रेस के नेता लगातार सेना और सैनिकों पर निशाना साध रहे हैं। जनता समझ सकती है कि जो पार्टी सेना का सम्मान नहीं कर सकती, वह कैसे देश हित के बारे में कुछ सोच सकती है।मुख्यमंत्री ने मजाकिया अंदाज में कहा कि कोरोना काल में बहुत कुछ बदल गया। पिछले दो सालों से ये ‘छिकड़ा’ (मास्क) ही नहीं उतरा। हम सराजियों को नाटी डालने की आदत है। हमारा कोई भी काम नाटी के बिना पूरा नहीं होता था। इस कोरोना ने हमारी नाटी भी ‘खज्जल’ (खराब) कर दी। अब नाटी का दौर भी आएगा और अब मौका मिलेगा तो लंबा फेरा लगेगा। नाटी से तो कांग्रेसी भी परेशान हैं। अभी तो पांच साल और नाटी देखनी पड़ेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये सराजी नाटी है ये लंबी चलती है।जाछ में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने भाषण की शुरुआत बड़ा देव कमरूनाग के जयकारे के साथ की। उन्‍होंने कहा 50 साल तक कांग्रेस सत्ता में रही लेकिन उसने कभी गरीबों के लिए काम नहीं किया। कांग्रेसियों को केवल सत्ता चाहिए थी, कुर्सी चाहिए थी। जब मैं सीएम बना तो अधिकारियों से पूछा कि गरीबों के लिए क्या-क्या योजनाएं हैं, उन्होंने जवाब दिया कि कोई योजना नहीं है।मुख्यमंत्री ने कहा, वीरभद्र सिंह बहुत वरिष्ठ नेता थे, हम उनका सम्मान करते हैं। आज वीरभद्र हमारे बीच नहीं हैं। शायद कांग्रेस पार्टी को ये लगा कि उनकी सहानुभूति के कारण उनके परिवार को टिकट दिया जाना चाहिए, उसका लाभ होगा। हमारी पार्टी ने तय किया कि हम परिवार के लोगों को टिकट नहीं देंगे। वहीं एक परिवार ऐसा भी है जो राजनीति में दशकों से चला रहा है। हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारी पार्टी में आम कार्यकर्ता को तरजीह दी जाती है। आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल से हैं

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *