Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़। 23/10/2021 

केंद्रीय विश्वविद्यालय की भूमि का सीमांकन करने वाले कर्मचारियों को दिए प्रशस्ति प्रमाण पत्र

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश के निर्माण हेतु देहरा में उपलब्ध करवाई गई भूमि के सीमांकन कार्य कर रहे अधिकारियों व कर्मचारियों को आज एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। एसडीएम देहरा ने बताया कि केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए चयनित भूमि का 80 प्रतिशत सीमांकन राजस्व विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि उपायुक्त कांगड़ा डाॅ. निपुण जिंदल के निर्देशानुसार राजस्व विभाग देहरा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बड़ी तेजी से रिकाॅर्ड समय में यह कार्य किया है।उन्होंने सीमांकन कार्य में लगे नायब तहसीलदार देहरा सुरिंदर कुमार और उनकी टीम के सदस्यों को एसडीएम कार्यालय देहरा में आज प्रशस्ति प्रमाण पत्र दिए और उनके द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की। 

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ