Spread the love

हमीरपुर,हिमशिखा न्यूज़। 27/10/2021 

  उपनिदेशक उच्चतर शिक्षा कार्यालय परिसर में चलाया सफाई अभियान
केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय की ओर से पहली अक्तूबर से 31 अक्तूबर तक चलाए जा रहे क्लीन इंडिया अभियान के तहत बुधवार को उप निदेशक उच्चतर शिक्षा के परिसर में सफाई अभियान चलाया गया।
  इस अभियान के दौरान कार्यालय के अधिकारियों और कर्मचारियों ने कार्यालय में साफ- सफाई की और परिसर के आसपास झाडिय़ां काटी। अधीक्षक ग्रेड-1 दीपक शर्मा  ने बताया कि क्लीन इंडिया कार्यक्रम के तहत चलाए गए सफाई अभियान में कार्यालय के अधिकारियों-कर्मचारियों ने पूरे परिसर की सफाई की। इस अभियान में अधीक्षक ग्रेड-2 सुमन बनयाल और अजय शर्मा, नोडल अधिकारी आईटी विपिन माहिल, जेओए निशा, क्लर्क रीना चन्देल और दीपक शर्मा व अन्य कर्मचारियों ने पूरे परिसर की साफ-सफाई की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *