Spread the love

शिमला हिमशिखा न्यूज़ 31/10/2021

हिमाचल में पहली बार किसी महिला इंजीनियर को महत्वपूर्ण पीडब्ल्यूडी महकमे का मुखिया बनाया गया है। राज्य सरकार ने प्रमुख अभियंता दारा सिंह दहल की शनिवार को रिटायरमैंट के बाद ईएनसी (प्रोजैक्ट) अर्चना ठाकुर को पीडब्ल्यूडी का मुखिया बनाया है। इसके बाद ईएनसी (प्रोजैक्ट) का अतिरिक्त कार्यभार भी अर्चना ठाकुर को ही सौंपा गया है। बीते सप्ताह ही सरकार ने अर्चना ठाकुर को चीफ इंजीनियर से ईएनसी पद पर पदोन्नति दी थी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ