Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 31/10/2021

राज्यपाल ने सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर रन फाॅर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया
राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज यहां सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान से रन फाॅर यूनिटी को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
ऐतिहासिक रिज मैदान से आरम्भ की गई रन फाॅर यूनिटी दौड़ में भारी संख्या में लोगों ने भाग लिया जिसमें खिलाड़ी, खेल प्रेमी, पुलिस बल के कर्मी, विद्यार्थी तथा अन्य शामिल थे। हिमाचल प्रदेश स्टेट रेडक्राॅस सोसायटी तथा जिला शिमला प्रशासन द्वारा आयोजित इस दौड़ का समापन द माॅल तथा छोटा शिमला से होते हुए पुनः रिज मैदान पर हुआ।
राज्यपाल के सचिव प्रियतु मण्डल, उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी और पुलिस अधीक्षक डाॅ. मोनिका भुटुंगरू भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *