Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 01/11/2021 

82वेंअखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के दृष्टिगत विधान सभा
सचिवालय में आयोजित बैठक की विधान सभा अध्यक्ष ने की अध्यक्षता।
हिमाचल प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने विधान सभा सचिवालय के मुख्य समिति कक्ष में अपराह्न 3.00बजे हिमाचल प्रदेश सरकार तथा विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ 16 नवम्बर, से 19 नवम्बर, 2021 को हिमाचल प्रदेश विधान सभा में आयोजित किये जाने वाले 82वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन के दृष्टिगत एक विस्तृत तथा एहम बैठक की अध्यक्षता की। गौरतलब है कि अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन का यह शताब्दी वर्ष है। इस बैठक में सचिव सामान्य प्रशासन देवेश कुमार, हिमाशु मिश्रा, पुलिस महानिरिक्षक दक्षिण रेंज,दलजीत सिंह ठाकुर, पुलिस महानिरीक्षक सतर्कता, आदित्य नेगी, जिलाधीश शिमला, डॉ0 मोनिका भटुंगरू, पुलिस अधीक्षक जिला शिमला, कुमुद सिंह, प्रबन्ध निदेशक हैण्डलूम एवं डक्राफट निगम, आरती गुप्ता, अतिरिक्त निदेशक सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग,विधान सभा सचिव, यशपाल शर्मा, संयुक्त सचिव विधान सभा बेग राम कश्यप,उप-निदेशक विधान सभा हरदयाल भारद्वाज तथा अनुभाग अधिकारी राजेन्द्र ठाकुर भी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त लोक निर्माण विभाग, लोक निर्माण विभाग (विद्युत),उद्यान विभाग, बी0 एस0 एन0 एल0 ,भाषा, कला एवं संस्कृति विभाग, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, होम गार्ड, हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम तथा एस0 जे0
पी0 एन0 एल0 विभागों के भी अधिकारी मौजूद थे। इस अवसर पर वैठक में कार्यक्रम के आयोजन पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। विधान सभाअध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने अधिकारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह एक महत्वपूर्ण तथा राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि आज से 100 वर्ष पहले 1921
में शिमला में प्रथम अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों का सम्मेलन आयोजित किया गया था उसे सुस्मरण करते हुए इसका 100 वर्षों के उपरान्त शिमला में आयोजन किया जा रहा है।परमार ने कहा कि इसमे 36 राज्यों की विधान सभाओं/ विधान परिषदों के पीठासीन अधिकारी (अध्यक्ष) उपाध्यक्ष तथा प्रधान सचिव/सचिव भी भाग लेंगे। श्री परमार ने कहा कि लोक सभा तथा राज्य सभा सचिवालय के लगभग 70 अधिकारी व कर्मचारी भाग लेने आ रहे है। परमार ने कहा कि लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला 16 नवम्बर को शिमला पहुंचगें तथा 17 नवम्बर को कार्यक्रम का शुभारम्भ करेंगे। परमार ने कहा कि कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री जयराम ठाकुर तथा समापन अवसर पर राज्यपाल राजेन्द्र विश्वनाथ आर्लेकर मौजूद रहेंगे। परमार ने अधिकारियों को दिशा निर्देश देते हुए कहा कि यह एक अहम कार्यक्रम है तथा आयोजन से सम्बन्धित सभी कार्य समय रहते पूर्ण किये जायें तथा किसी भी तरह की कोताही न बरती जाये। परमार ने आयोजन स्थल से लेकर अतिथियों के ठहरने तक के स्थलों पर उचित सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए भी निर्देश दिये। परमार ने कहा कि प्रोटोकॉल का विशेष ध्यान रखा जाये तथा जिन्हें जिकसे वे हकदार उचित सुरक्षा मुहैया करवाई जाये। इस अवसर पर आयोजन व्यवस्था से सम्बन्धित सभी विषय पर गम्भीर चर्चा की गई। परमार ने कहा कि कोविड नियमों की पूर्णत: परिपालना की जायेगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *