शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 01/11/2021
फेस्टिवल सीजन के बाद लगेंगी कोरोना बंदिशे- मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर बोले; कुछ क्षेत्रों में बढ़ रहे केस, दो दिन में करेंगे समीक्षा
हिमाचल में कुछ जिलों या क्षेत्रों में दिवाली के बाद फिर से कोरोना की बंदिशें लग सकती हैं। राज्य सरकार यह कदम तभी उठाएगी, जब अगले कुछ रोज मामले और बढ़ेंगे। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने शिमला पहुंचने के बाद रिज पर मीडिया कर्मियों से बातचीत में कहा कि वह दो-तीन दिन में सारी स्थिति की समीक्षा करेंगे और उसके बाद ही सरकार फैसला लेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान में कोरोना का संक्रमण प्रदेश व्यापी नहीं है और कुछ हिस्सों में ही इसका असर है, जिसमें कांगड़ा जिला भी एक है। चुनाव में महंगाई जैसे मुद्दे के बारे में पूछे जाने पर मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि विपक्ष ने इस बात को उठाने की कोशिश जरूर की है, लेकिन इसे चुनाव नतीजे प्रभावित नहीं होंगे।