Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़। 01/11/2021  

कांगड़ा मे सेल्फी लेने के चक्‍कर में ब्यास नदी में डूबे 2 छात्र, सर्च ऑपरेशन जारी

हिमाचल के कांगड़ा जिला के देहरा के फेरा गांव के साथ बह रही ब्यास नदी में सेल्फी लेने के चक्कर में दो स्‍कूली छात्रों के डूबने की खबर सामने आयी है. वहीं, एनडीआरएफ की टीम ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. डूबने वाले छात्रों के नाम अंशुल और आयुष हैं, जो कि अपने पांच स्‍कूली दोस्‍तों के साथ ब्यास नदी पर सेल्‍फी लेने आए थे. इसमें से कठियाडा गांव का रहने वाला अंशुल अपने माता-पिता का इकलौता बेटा है. जानकारी के मुताबिक, अंशुल और आयुष अपने पांच स्कूली दोस्तों के साथ ब्यास नदी के किनारे चट्टानों पर पार्टी करने और सेल्फी लेने आए थे. जबकि घर में आधार कार्ड अपडेट करने का बहाना लगाया था. एनडीआरएफ को अब तक छात्रों डेड बॉडी नहीं मिली है. हालांकि घटनास्थल पर कपड़े, कोल्डड्रिंक की बोतल व गिलास मिले हैं. इसके अलावा स्कूटी भी सड़क किनारे खड़ी मिली है. यह भी बताया जा रहा है कि अन्य दोस्त भी अपनी अपनी बाइक लेकर आए थे. अंशुल और आयुष गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल गरली में ग्यारहवीं कक्षा में साथ पढ़ते थे. फिलहाल नूरपुर से आई एनडीआरएफ की 16 सदस्यीय टीम, ज्वालामुखी के डीएसपी चन्द्रपाल सिंह व देहरा पुलिस सर्च ऑपरेशन में जुटी है. वहीं, पता चला है कि आए दिन कई छात्र छात्राओं को यहां सेल्फी लेते देखा गया है. माता-पिता का इकलौता बेटा था अंशुल जानकारी के अनुसार, अंशुल कुमार पुत्र वीरेंद्र कुमार गांव कठियाडा गरली जिला कांगड़ा का रहने वाला था, जो कि अपने माता और पिता का इकलौता बेटा था. जबकि आयुष पुत्र राजपाल गांव व डाकघर गरली में अपने मामा के घर रहता था. वैसे आयुष का घर ऊना जिला के अम्ब के गांव पोलिया परोतां में हैं. दोनों की उम्र भी 16 वर्ष है.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *