Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 01/11/2021  ​

राजधानी शिमला त्योहारी सीजन में आग लगने का सिलसिला शुरू हो गया है। राजधानी के उपनगर संजौली में सोमवार सुबह एक ट्रांसफार्मर में आग लगने से हड़कंप मच गया। ट्रांसफर में आग लगने की सूचना स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग को दी। अग्निशमन विभाग ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और आगे बढ़ने से रोका। इस दौरान मौके पर लोगों में हड़कंप मच गया। सड़क किनारे लगाया ट्रांसफार्मर धू-धू कर जलने लगा लोग भी देखते रहे। जानकारी के अनुसार यह आग शार्ट सर्किट से लगी, आग लगने के कारण आसपास के इलाकों में बिजली प्रभावित हुई है जिसके कारण लोगों को भी परेशानी उठाना पड़ रहा है अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग बुझाना शुरू किया। लगभग आधे घंटे के अंदर अग्निशमन विभाग ने आग को बुझा दिया। इस दौरान लोगों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल भी कर दिया। आग लगने से ट्रांसफार्मर का ही नुकसान हुआ है जबकि आसपास बने भवनों को बचा लिया गया है, यदि अग्निशमन विभाग समय रहते आग नहीं बुझती तो एक बड़ा हादसा सोमवार की सुबह राजधानी में हो सकता था। रिहायशी इलाके में लगे ट्रांसफार्मर से आसपास के लोगों को बिजली दी गई है। लेकिन अब यहाँ की बिजली गुल हो गयी है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *