Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।12/11/2021  

व्यूनाओ के प्रबंधन ने मुख्यमंत्री से भेंट की

व्यूनाओ ग्रुप के प्रबंधन ने अध्यक्ष सुखविंद्र सिंह खरौर के नेतृत्व में आज शिमला में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर से भेंट की और राज्य में आईटी और कौशल विकास क्षेत्र में कंपनी की निवेश योजना पर चर्चा की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार हिमाचल प्रदेश में पर्यावरण अनुकूल उद्योगों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश एक सरप्लस ऊर्जा राज्य है और राज्य में निवेश को आकर्षित करने के लिए निवेशकों को विभिन्न प्रकार के प्रोत्साहन प्रदान किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रबन्धन को राज्य के विभिन्न भागों में अत्याधुनिक कौशल विकास केंद्र स्थापित करने के लिए कहा।

व्यूनाओ समूह ने मुख्यमंत्री को बताया कि कंपनी की योजना प्रदेश में चरणबद्ध तरीके से 600 करोड रुपये का निवेश करने की है, जिससे राज्य के 700 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

अतिरिक्त मुख्य सचिव उद्योग आर.डी. धीमान भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *