Spread the love

मलाणा,हिमशिखा न्यूज़।12/11/2021  

2 घंटे पैदल चलकर ऐतिहासिक गांव मलाणा पहुंचे सीएम जयराम

हिमाचल प्रदेश के सीएम जयराम ठाकुर कुल्लू जिले के ऐतिहासिक गांव मलाणा पहुंचे हैं. देश-विदेश में सैलानियों के लिए प्रसिद्ध मलाणा गांव के लिए करीब दो किलोमीटर खड़ी चढ़ाई चढ़कर सीएम यहां पहुंचे. गांव के प्रवेश द्वार पर पहुंचते ही उन्होंने देव जमदग्नि ऋषि के दरबार में माथा टेका और प्रवेश की अनुमति ली. देवता से अनुमति मिलने के बाद ही जयराम ठाकुर गांव में पहुंचे. जानकारी के अनुसार, हाल ही में मलाणा में भीषण अग्निकांड सामने आया था. उसी के प्रभावितों से मिलने सीएम यहां पहुंचे हैं. बता दें कि मलाणा गांव में पहली बार कोई मुख्यमंत्री पहुंचा. इससे पहले, 2008 में हुए अग्निकांड में तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रो. प्रेमकुमार धूमल ने गांव में जाने का प्रयास किया था, लेकिन बीच रास्ते से वापस होना पड़ा था. गांव के रास्ते की खड़ी चढ़ाई चढ़ने के बाद मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने पत्थरों पर बैठकर विश्राम कर थकावट दूर की और यहां प्राकृतिक जलस्रोत का पानी पीया. साथ ही आते-जाते लोगों से भी बातचीत की. उन्होंने रास्ते में कैफे संचालकों व चाय की दुकान करने वालों से बातचीत की. मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी भी थे. हाल ही में अग्निकांड की वजह से मलाणा में 38 घर जल गए थे और 150 लोग प्रभावित हुए. क्यों फेमस है मलाणा कहते हैं कि जब सिकंदर ने हिंदुस्तान पर हमला किया था, तो उसके कुछ सैनिकों ने मलाणा गांव में ही पनाह ली थी और फिर वो यही के होकर रह गए. यहां के बाशिंदे सिकंदर के उन्हीं सैनिकों के वंशज कहलाते हैं. हालांकि, यह अभी तक पूरी तरह से साबित नहीं हुआ है.

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *