शिमला,हिमशिखा न्यूज़।13/11/2021
छोटे बच्चों के लिए खुले स्कूल का शिमला निजी स्कूल संघ ने किया स्वागत।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ओफ़ स्कूल एजुकेशन से मान्यता प्राप्त निजी व सरकारी स्कूलों के छोटे बच्चों के लिए स्कूल खोलने के निर्णय का संघ के महासचिव वी एन शर्मा और सभी पदाधिकारियों ने सरकार का स्वागत करते हुए कहा कि हिमाचल बोर्ड के स्कूलों को छोटे बच्चों के लिए खोलना बहुत ज़रूरी था क्यूँकि तीसरी, पाँचवी और आठवीं कक्षा के बच्चों के बोर्ड पेपर जो मार्च के महीने में होने है उसके लिए तैयारी करने के लिए अभी नवम्बर माह तथा दिसम्बर में लगभग 1 महीने का समय है फिर 31 दिसम्बर के बाद स्कूल डेढ महीनो के लिए बंद हो जाएँगे।