Spread the love

कालाअम्ब, हिमशिखा न्यूज़, 14/11/2021

मुख्यमंत्री ने कालाअम्ब में उप-तहसील खोलने की घोषणा की
161 करोड़ रुपये की 28 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए 
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला सिरमौर के नाहन विधानसभा क्षेत्र के सतीवाला में 161 करोड़ रुपये लागत की 28 विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास किए।
सिरमौर जिले के सतीवाला में एक विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कालाअम्ब में उप-तहसील खोलने, रीगड़वाला ग्राम पंचायत कौलांवाला भूड़ में नई प्राथमिक पाठशाला, राजकीय प्राथमिक पाठशाला कून को राजकीय माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने, राजकीय उच्च विद्यालय बोहलियों, जंगलाभूड व टोकियो में जमा दो कक्षाएं आरम्भ करने तथा बिजली बोर्ड के उच्च विद्यालय गिरिनगर को हिमाचल शिक्षा बोर्ड के अधीन करने की घोषणा की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ