रक्कड़, हिमशिखा न्यूज़ 14/11/2021
हिमाचल कांग्रेस सेवादल द्वारा रक्कड़ में चलाए जा रहे तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह का आयोजन किया गया। समापन समारोह के उपरान्त एआईसीसी व पीसीसी के दिशा निर्देश अनुसार
आसमान छुती महंगाई, भ्रष्टचार, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिला असुरक्षा, खनन, वन, ड्रग , ट्रांसफर माफिया का साम्राज्य, गुंडागर्दी, कर्मचारियों पर अत्याचार व हमले, पैसे पकड़े जाने, अत्याचार, बढ़ती बेरोजगारी, गिरती अर्थ व्यवस्था व किसानों के शोषण के विरोधस्वरूप “जन-जागरण अभियान” के तहत रक्कड़ से प्रागपुर तक विरोधस्वरूप पद यात्रा निकाली गई।