Spread the love

शिमला हिमशिखा न्यूज़, 16/11/2021

राज्यपाल ने राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष का गरिमापूर्ण स्वागत किया
राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने आज राजभवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला के आगमन पर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार और उपाध्यक्ष हंसराज भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
वह अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारियों के सम्मेलन में शामिल होने के लिए शिमला आए हैं। उनके सम्मान में राज्यपाल द्वारा 18 नवम्बर को रात्रि भोज का आयोजन भी किया जाएगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *