Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 18/11/2021 ​

शैक्षणिक सहयोग के लिए यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटीशिमला और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी हमीरपुर के बीच समझौता ज्ञापन
यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यू.आई.टी), हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी (एच.पी.यू)शिमला और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एन.आई.टी) हमीरपुर ने गुरुवार को अकादमिक सहयोग के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। समझौता ज्ञापन पर निदेशक एन.आई.टी हमीरपुर, प्रो. ललित कुमार अवस्थी और निदेशक यू.आई.टी. शिमला, प्रो. पी. एल. शर्मा ने हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर एन.आई.टी हमीरपुर के सदस्य प्रो. योगेश गुप्ता,रजिस्ट्रार, प्रो. रमन पार्थी, डीन ऑफ रिसर्च एंड कंसल्टेंसी और प्रो. राजेश शर्मा, एसोसिएट डीन ऑफ रिसर्च प्रोजेक्ट्स एंड कोलैबोरेशन, स्टार्ट-अपऔर यू.आई.टी शिमला के सदस्य डॉ. तरुण शर्मा, सहायक प्रोफेसर (इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग) औरडॉ. संजय शर्मा, सहायक प्रोफेसर (इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग) भी उपस्थित थे। 
इस अवसर पर बोलते हुए, निदेशक, एन.आई.टी हमीरपुर, प्रो. ललित कुमार अवस्थी ने कहा, “यह सिर्फ एक समझौता ज्ञापन नहीं है, यह हिमाचल प्रदेश के दो प्रमुख संस्थानों को एक साथ लाता है, जो सामूहिक लक्ष्यों के माध्यम से छात्रों के साथ-साथ संकायोंकेकैरियर निर्माण प्रक्रिया में योगदान देगा। 
निदेशक, यू.आई.टी शिमला प्रो. पी.एल. शर्मा ने कहा कि यह समझौता ज्ञापन यूनिवर्सिटी के छात्रों और संकायों के लिए कई अवसर खोलेगाऔर अपने आप में मील का पत्थरसाबित होगा। उन्होंने आगे कहा कि यह समझौता ज्ञापन एच.पी.यू के कुलपति प्रो. सिकंदर कुमार के शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न शीर्ष शैक्षणिक संस्थानों/उद्योगों के साथ एक मजबूत साझेदारी बनाने के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *