मंडी,हिमशिखा न्यूज़।22/11/2021
ABVP क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी मे कमेटी गठित करने को लेकर करेंगे सरकार के खिलाफ प्रदर्शन
एबीवीपी मंडी इकाई द्वारा आज एक मंडी में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया जिसमें जिला संयोजक गौरव अत्री ने कहा कि सरकार द्वारा क्लस्टर विश्वविद्यालय मंडी को प्रदेश विश्वविद्यालय बनाने हेतु कमेटी का गठन किया गया है परंतु अभी तक कमेटी की एक भी बैठक नहीं हुई है जिसका विद्यार्थी परिषद कड़े शब्दों में निंदा करती है उन्होंने कमेटी को चेताया कि वह अपनी रिपोर्ट जल्द से जल्द सरकार को सौंपे ताकि विधानसभा के शीतकालीन सत्र 2021 में कृषि विश्वविद्यालय को राज्य विश्वविद्यालय बनाने के लिए एक्ट पास किया जाए।
बाइट- गौरव अत्री,जिला संयोजक
जिला संयोजक गौरव अत्री ने कहां की विद्यार्थी परिषद छात्रों को लामबंद करते हुए 8 दिसंबर को मंडी में दस हजार छात्रों की विशाल छात्र हुंकार रैली करेगी ताकि राज्य विश्वविद्यालय मंडी का लाभ प्रदेश के चारों क्षेत्र के छात्रों को मिल सके।