Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।23/11/2021

मुख्यमंत्री ने शौर्य चक्र विजेताओं को बधाई दी

भारत के राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद द्वारा हिमाचल प्रदेश से सम्बन्ध रखने वाले दो जवानों को शौर्य चक्र प्रदान किया गया है।मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने वीरभूमि हिमाचल के ज्वालामुखी से सम्बन्ध रखने वाले अमित सिंह राणा को शौर्य चक्र से सम्मानित करने पर उन्हें हार्दिक बधाई दी है। अमित सिंह राणा को भेजे अपने बधाई संदेश में उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश उनकी इस उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ है।प्रदेश के कुटलैहड़ से सम्बन्ध रखने वाले बृजेश शर्मा को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। उनकी ओर से यह पुरस्कार शहीद बृजेश की धर्मपत्नी श्वेता ने ग्रहण किया। मुख्यमंत्री ने बृजेश शर्मा की शहादत को नमन करते हुए कहा कि कृतज्ञ प्रदेशवासी उनके सर्वोच्च बलिदान को सदैव स्मरण रखेंगे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ