Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।25/11/2021

वन निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रथम जुलाई, 2021 से छह प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का निर्णय

राज्य वन विकास निगम के निदेशक मण्डल की 210वीं बैठक का आयोजन आज यहां  होटल होलीडे होम में वन, परिवहन, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री राकेश पठानिया की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर राकेश पठानिया ने कहा कि वन निगम में कार्यरत कर्मचारियों को वर्ष 2020-21 के लिए बोनस दिया गया। बैठक में वन निगम में कार्यरत दैनिकभोगी और अंशकालीन कार्यकर्ताओं को सरकार की नीति के अनुसार वेतन बढ़ाने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त वन निगम में कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रथम जुलाई, 2021 से प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति छह प्रतिशत महंगाई भत्ता देने का भी निर्णय लिया गया।उन्होंने बताया कि वन निगम ने अनुबंध पर कार्यरत कर्मचारियों को प्रदेश सरकार के कर्मचारियों की भांति नियमित करने का निर्णय भी आज की बैठक में लिया। वन निगम की बिरोजा एवं तारपीन फैक्ट्रियों में कार्यरत कर्मचारियों को दीवाली उपहार की राशि भी बढ़ाई गई।बैठक में उपाध्यक्ष वन निगम सूरत सिंह नेगी, प्रधान मुख्य अरण्यपाल (हाॅफ) अजय श्रीवास्तव, प्रबन्ध निदेशक राजीव कुमार, कार्यकारी निदेशक आर.लालनुनसांगा, निदेशक विनय कुमार, राम कुमार, डी.एस. ठाकुर, बलविन्द्र कुमार, जगदेव सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *