Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।26/11/2021 

दिव्यांगजनों के लिए 29 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक कृत्रिम अंग शिविर का आयोजन
जिला कल्याण अधिकारी शिमला कपिल शर्मा ने आज यहां बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग 29 नवम्बर, 2021 से 4 दिसम्बर, 2021 तक दिव्यांगजनों के लिए कृत्रिम अंग प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन होटल फिरहिल नजदीक आरटीओ कार्यालय शिमला में किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि इस शिविर में दिव्यांगजनों को कृत्रिम अंग जैसे कि कृत्रिम हाथ, टांग, पैर आदि प्रत्यारोपित किए जाएंगे तथा शिविर में शिमला जोन, सिरमौर, सोलन, किन्नौर तथा जिला कुल्लू के आनी व निरमंड क्षेत्र के दिव्यांगजनों को लाभान्वित किया जाएगा।कपिल शर्मा ने जानकारी दी कि इन कृत्रिम अंगों का प्रत्यारोपण दिव्यांगजनों के लिए निःशुल्क किया जा रहा है।  

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *