Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 03/12/2021 

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर के नेतृत्व में आज कांग्रेस नेताओं ने देश का लोकतंत्र व जनतंत्र बचाओ के तहत माल रोड से रिज मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा तक मार्च पास किया। इस दौरान उनके हाथों में लोकतंत्र बचाओ, देश बचाओ के नारे की तख्तियां और कांग्रेस के झंडे थे।इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह देश मे जनतंत्र और लोकतंत्र की हत्या कर रही है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी देश के लोकतंत्र को बचाने की लड़ाई लड़ रहे है।उन्होंने कहा कि देश मे लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस नेताओं ने बड़ी कुर्बानियां दी है।राठौर ने कहा कि प्रदेश में हुए उप चुनावों के बाद देश मे भाजपा डरी हुई है।उन्होंने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी को दिल्ली में बढ़ती महंगाई के विरुद्ध रैली की अनुमति न देकर भाजपा सरकार ने लोकतंत्र में संविधान की धारा 19 एक का घोर अपमान करते हुए देश के नागरिक राइट ऑफ फ्रीडम और एक्सप्रेशन की आजादी का हनन किया है।उन्होंने कहा कि देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ है जब उसे इस प्रकार की किसी रैली के आयोजन से रोका गया है।
राठौर ने कहा कि कांग्रेस देश के लोकतंत्र को बचाने के लिये किसी भी लड़ाई लड़ने को तैयार है।उन्होंने कहा कि इस की शुरुआत हो चुकी है।इस दौरान इस मार्च में चेतराम ठाकुर,केवल सिंह पठानिया, जितेंद्र चौधरी, कवंर अजय बाहदुर सिंह,राजेंद्र ज़ार,नीरज नैयर, उमेश नेगी,बुद्धि सिंह ठाकुर,हरिकृष्ण हिमराल, यशपाल तनाईक, बलदेब ठाकुर,चंद्र शेखर शर्मा,वेद प्रकाश ठाकुर,सेनराम नेगी,भूपेंद्र कौशल,राजेश वर्मा,नीरज बक्शी,आकाश सैनी,कांशी राम शर्मा,ओम प्रकाश वर्मा,संदीप कुमार,, के अतिरिक्त कई पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *