Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 16/12/2021

कोरोना संकट टला नहीं -बचाव ही संक्रमण से बचने का प्रमुख उपाय-डाॅ0तंवर
राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र शिमला ने बलोग व जनेडघाट पंचायत में बांटी स्वास्थ्य किटें
शिमला ं16 दिसंबर  । राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र शिमला के सौजन्य से मशोबरा ब्लाॅक की बलोग पंचायत के डुब्लु और जनेडघाट में विशेष स्वास्थ्य जागरूकता शिविरों का अयोजन किया गया ं। जिसमें ग्रामीण परिवेश के लोगों को कोरोना अर्थात आॅमिक्राॅन की तीसरी लहर से बचाव बारे जागरूक किया गया । केंद्र अध्यक्ष डाॅ0 कंुलदीप तंवर  द्वारा ग्राम पंचायत मुख्यालय व अन्य सभी सात वार्डाें के अतिरिक्त दो वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुब्लु व जनेडघाट में 18  हैल्थ किटें बांटी गई । जिसमें आॅक्सीमीटर, थर्मामीटर सहित अन्य आवश्यक सामान उपलब्ध है ।
इस मौके पर राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डाॅ0 कुलदीप तंवर ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा  कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है । कोरोना का नया स्वरूप आॅमिक्राॅन की संभावित तीसरी लहर से निपटने के लिए तैयार रहना होगा । उन्होने कहा कि कोरोना संक्रमण के फैलने का मुख्य कारण लापरवाही है जिस बारे लोगों को सचेत रहना चाहिए भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने का परहेज करें अथवा मास्क अनिवार्य रूप से पहन कर जाएं। समाजिक दूरी भी बनाए रखें । इसके अतिरिक्त जिन व्यक्तियों द्वारा कोरोना वैक्सीन की पहली और दूसरी डोज नहीं लगाई गई है। ऐसे पात्र व्यक्ति अनिवार्य रूप से कोरोना वैक्सीन लगवा लें ।
डाॅ0 तंवर ने बताया कि राज्य ज्ञान विज्ञान केंद्र द्वारा मशोबरा ब्लाॅक की सभी तीस पंचायतों को स्वास्थ्य संबधी जानकारी देने के लिए  गोद लिया गया है। हर पंचायत मुख्यालय व सभी वार्डों में एक-एक स्वास्थ्य किट निःशुल्क बांटी जा रही है ताकि संभावित कोरोना की तीसरी लहर के संक्रमण से बचाव के दौरान लोग अपने घरों पर आॅक्सीजन स्तर व बुखार इत्यादि चैक कर सके । बताया कि वार्डों पर दी जाने किटोें को आंगनबाड़ी केंद्रों में रखा जाएगा ताकि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता आवश्कता पड़ने पर इसका उपयोग कर सके ।  
शिविर में  डाॅ0 रीना सिंह, सीमा चैहान, सुरेश पुंडीर के अतिरिक्त बलोग पंचायत के प्रधान ओम प्रकाश शर्मा और जनेडघाट के प्रधान स्वरूप ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित दो पंचायतों के विभिन्न पंचायतों के सैंकड़ों  लोगों ने भाग लिया ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *