Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 20/12/2021

जयराम सरकार के चार साल: मंडी में पीएम मोदी करेंगे 11 हजार करोड़ के शिलान्यास-उद्घाटन…………….दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि पीएम मोदी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार किया है और दो घंटे तक इस कार्यक्रम में रुकने की बात कही है। प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में भी पीएम के साथ चर्चा हुई है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के न्योते को स्वीकारते हुए प्रदेश सरकार के चार साल पूरा होने पर 27 दिसंबर को मंडी में होने वाले कार्यक्रम में दो घंटे रुकने की सहमति दे दी है।

पीएम का यह दौरा राज्य के लोगों के लिए कई सौगात वाला होगा। उस दिन 11 हजार करोड़ रुपये के उद्घाटन और शिलान्यास के कार्यक्रम होंगे। हिमाचल दौरे और राज्य के विकास की प्रगति को जानने के लिए पीएम ने सोमवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नई दिल्ली बुलाया था।

करीब आधा घंटा हुई मुलाकात में दोनों नेताओं के बीच विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति और विकास कार्यों पर चर्चा हुई है। पीएम अपने दौरे में हिमाचल के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

दिल्ली से लौटने के बाद प्रदेश सचिवालय में मुख्यमंत्री जयराम ने कहा कि पीएम मोदी ने उनके निमंत्रण को स्वीकार किया है और दो घंटे तक इस कार्यक्रम में रुकने की बात कही है। प्रदेश की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के बारे में भी पीएम के साथ चर्चा हुई है। सीएम ने कहा कि हिमाचल के लिए ये सभी प्रोजेक्ट महत्वपूर्ण है और इससे विकास को गति मिलेगी। इन्वेस्टर्स मीट की दूसरी ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी तहत निवेश के प्रस्तावों को भी हरीझंडी दी जाएगी।

27 दिसंबर को इन प्रोजेक्टों का होगा शुभारंभ

6700 करोड़ रुपये के रेणुका बांध का शिलान्यास
210 मेगावाट के लुहरी फेज-1 और 66 मेगावाट की धौलासिद्ध परियोजना का शिलान्यास
राज्य की पावर पॉलिसी भी की जा सकती है घोषित
औद्योगिक निवेश को आकर्षित करने और नई इकाइयां लगाने को लेकर कार्यक्रम, पहले यह कार्यक्रम दिल्ली में होना था, लेकिन कोविड की वजह से लंबित था

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *