Spread the love

चंडीगढ़,हिमशिखा न्यूज़ 20/12/2021

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने आज चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में पार्टी प्रत्याशियों के पक्ष मेंचुनाव प्रचार किया।उन्होंने इस दौरान लोगों के कांग्रेस प्रत्याशियों को भारी बहुमत से जिताने का आह्वान करते हुए कहा कि आज देश भाजपा की नीतियों व जन विरोधी निर्णयों से परेशान है।उन्होंने कहा कि देश मे बढ़ती महंगाई व बेरोजगारी के लिए भाजपा पूरी तरह जिम्मेदारी है।इस दौरान राठौर ने विशेषकर चंडीगढ़ में रहने वाले हिमाचल के लोगों से आग्रह किया कि वह कांग्रेस को अपना पूरा समर्थन दे।उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हुए उप चुनावों में प्रदेश के लोगों ने भाजपा को सत्ता से बाहर करने का मन बना दिया है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मंडी संसदीय क्षेत्र सहित तीन विधानसभा उप चुनावों में शानदार जीत हासिल की है।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ नगर निगम में कांग्रेस की जीत से पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस की शानदार जीत होगी।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *