Spread the love

स्वाना,हिमशिखा न्यूज़ 28/12/2021

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 137वें स्थापना दिवस के‌ मौकै पर आज स्वाना में समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कांग्रेस पार्टी का इतिहास बताया गया, कांग्रेस पार्टी का‌ स्वतंत्रता संग्राम में‌ क्या योगदान रहा, कांग्रेसी नेताओं ने क्या-क्या कुरबानियां दी। कांग्रेस की‌ वर्तमान नीतियां तथा प्रोग्राम क्या हैं। कांग्रेस के बिना किस तरह समाज में असहिष्णुता है, किस तरह इतिहास से छेड़छाड़ की जा रही है, कैसे इतिहास को बदलने‌ की कोशिश हो रही है, किस‌ तरह‌ गंगा-यमुना‌ की संस्कृति ‌को खत्म‌‌ किया जा रहा है, किस तरह धार्मिक उन्माद फैलाया जा रहा है। इन सब‌ विषयों‌ पर विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना था कि हमें लोकतंत्र की रक्षा के लिए, समाज विरोधी साजिशों के खिलाफ हर संभव संघर्ष कर पार्टी को मजबूत बनाना है।  हमारे महान नेताओं ने भारत की एक मजबूत बुनियाद रखी थी। जिस कारण आगे चलकर हमने एक सशक्त भारत बनाया। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने आजादी के आंदोलन में भागीदारी नहीं की, कोई योगदान नही रहा वे आज आजादी का हमें मतलब समझा रहे हैं। हमारी विरासत गंगा-जमुनी संस्कृति को मिटाने की कोशिश की जा रही है। देश का आम नागरिक असुरक्षित महसूस कर रहा है। लोकतंत्र व संविधान को दरकिनार किया जा रहा है।
उन्होंने आगे कहा आजादी के आंदोलन में कांग्रेस और उसके तमाम नेताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संघर्ष किया, जेलों में कठोर यातनाएं झेलीं और बहुत से देश भक्तों ने अपने प्राणों तक का बलिदान दे दिया तब जाकर कहीं हमें आजादी मिली। आज जो हम नया भारत देख रहे हैं, वह सब कांग्रेस के कारण है।

हमारे नेताओं, कार्यकर्ताओं ने इस देश की आजादी के लिए अनगिनत बलिदान दिए, जिन्हें भविष्य में भी याद किया जाता रहेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *