Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 01/01/2022

मुख्यमंत्री ने माता वैष्णो देवी में हुई घटना पर दुःख व्यक्त किया
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने जम्मू-कश्मीर के कटड़ा में माता वैष्णो देवी में आज प्रातः हुई भगदड़ की घटना पर दुःख व्यक्त किया है, जिसमें 12 तीर्थयात्रियों की मृत्यु जबकि एक दर्जन से अधिक घायल हो गए।
मुख्यमंत्री ने परमात्मा से दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ