Spread the love

ऊना,हिमशिखा न्यूज़ 02/01/2022

ऊना उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत डंगोली में दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशुपालन मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। दंगल प्रतियागिता में विभिन्न वर्गाे में स्पर्धाओं का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर अपने संबोधन में कृषि मंत्री वीरेन्द्र कंवर ने कहा कि कुश्ती हमारा पारंपरिक खेेल है। मनुष्य के सर्वांगीण विकास में खेल गतिविधियां अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती हैं। दंगल व कुश्ती जैसी खेल गतिविधियों से शरीरिक बल में वृद्धि होती है और शरीर मजबूत बनता है। इसके अलावा खलों से इंसान मानसिक रुप से सुदृढ़ होता है और इनसे रोग प्रतिरोधक क्षमता में भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि आज के आधुनिक युग में युवा पीढ़ी पारंपरिक खेल गतिविधियों से दूर होती जा रही है। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि नशों एवं ड्रग्स जैसी बुराईयों से दूर रहें और खेल गतिविधियों से स्वयं को जोड़ें ताकि आप शारीरिक और मानसिक रुप से समृद्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि पारंपरिक खेलों का संवर्धन एवं संरक्षण में युवा पीढ़ी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकती है।

उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतर खेल सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में प्रदेश सरकार द्वारा अनेकों कदम उठाए जा रहे हैं। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये व्यय करके खेल स्टेडियमों का निर्माण किया जा रहा है ताकि खेल प्रतिभाओं को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक मंच मिल सके। उन्होंने कहा कि यह गर्व की बात है कि जिला ऊना ने दीपक ठाकुर, निशाद कुमार जैसे खिलाड़ी दिए हैं जिन्होंने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में प्रदेश का नेतृत्व किया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *