कागडा़,हिमशिखा न्यूज़ 07/01/2022
पीसमेल कर्मचारियों को जॉइनिंग के पाँच साल बाद से ही कान्ट्रैक्ट सेवा मे माना जाए. आर0 एस0 बाली’
’आर0 एस0 बाली ने पीसमेल कर्मचारियों को एरिअर के भुगतान के साथ रेगुलर करने की मांग की’
काँग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय सचिव आर0 एस0 बाली ने एचआरटीसी मे कार्यरत पीस मेल कर्मचारियों को अनुबंध मे लाने की वर्तमान प्रक्रिया पर असंतोष जाहिर किया है। उन्होंने कहा कि सरकार की लेटलतीफी व ढिलमुल रवैये के कारण इन कर्मचारियों को न केवल लाखों रुपयों का नुकसान हुआ है बल्कि इन्हें भारी मानसिक प्रताड़ना के दौर से भी गुजरना पड़ा हैं। करीब आधा दर्जन कर्मचारी मुफलिसी के चलते ज़िंदगी को अलविदा कह गएए और उनके परिजन अब बेबसी और लाचारी की ज़िंदगी जी रहे हैं।
आर 0 एस0 बाली ने कहा कि तत्कालीन ट्रांसपोर्ट मंत्री जी0 एस0 बाली के नेत्रत्व मे बनाई गई पीसमेल कर्मचारी नीति के अनुसार डिप्लोमाधारक कर्मचारियों को पाँच साल व गैर डिप्लोमा धारकों को छः साल की कार्य अवधि के बाद कान्ट्रैक्ट सेवा नियमों मे लेकर आना अनिवार्य था। जिसके अनुसार 2013 मे भर्ती कर्मचारियों को 2018.2019ए 2014 मे भर्ती कर्मचारियों को 2019.20 व 2015 मे भर्ती किए गए कर्मचारियों को 2020.21 मे कान्ट्रैक्ट सेवा मे लाया जाना था।
लेकिन प्रदेश सरकार ने पीस मेल कर्मचारियों के प्रति असंवेदनशील रवैया रखते हुए न केवल उनके हितों को दरकिनार किया बल्कि उनका दबाकर शोषण भी किया। सरकार के इस सौतेले ब्यवहार के कारण पीसमेल कर्मचारी बरसों तक नाममात्र की पगार पर काम करने को मजबूर हुए और उनका वाजिब हक उन्हे निर्धारित समय अवधि के बाद भी नहीं मिल पाया।
परिणाम स्वरूप पीसमील कर्मचारियों को सड़कों पर उतरकर संघर्ष का रास्ता अख्तियार करना पड़ा। जिस वजह से बेशक सरकार को इन कर्मचारियों की मांगों के आगे झुकना पड़ाए और उन्हें कान्ट्रैक्ट सेवा के तहत लेने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है जिसके लिए मैं समस्त पीसमील कर्मचारियों का बधाई देता हॅूं लेकिन जिन कर्मचारियों को पाँच साल बाद कान्ट्रैक्ट सेवा के तहत लिया जाना था उन्हे आठ साल बाद लिया जा रहा है। आखिर उनके इन बरसों की भरपाई कौन करेगा।
आर 0 एस0 बाली ने मांग की कि पीसमेल कर्मचारियों को पीसमेल पॉलिसी मे निर्धारित की गई समय अवधि के अनुसार ही सेवा व वितिय लाभ दिए जाएँए और कर्मचारी को उसी बर्ष से कान्ट्रैक्ट सेवा के तहत माना जाए जिस साल उन्होंने आवश्यक सेवा काल पूरा किया है। आर 0 एस0 बाली ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि इन कर्मचारियों को जॉइनिंग के पाँच साल बाद से ही कान्ट्रैक्ट सेवा काल मे माना जाएए और इन्हे तुरंत रेगुलर करने के साथ एरिअर का भुगतान भी किया जाए।