Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़ 09/01/2022

152 लाख की लागत से हो रहा है नारी पूल का निर्माण: बिक्रम ठाकुर
उद्योग मंत्री ने ग्राम पंचायत नारी में सुनी जनसमस्याएं

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज रविवार को जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत नारी का दौरा किया। इस अवसर पर वह ग्राम पंचायत नारी में नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों से संवाद स्थापित कर जनसमस्याओं को सुन रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। जिसके तहत 152 लाख की लागत से नारी खड्ड पर पुल का निर्माण तेज गति से आगे बढ़ रहा है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से मांग थी के नारी खड्ड पर पुल का निर्माण हो जिससे क्षेत्र में रहने वाली जनसंख्या को सुविधा प्राप्त हो सके। उन्होंने कहा कि कुछ महिने पूर्व उन्होंने इस पुल का भूमिपूजन कर निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया और बहुत जल्द वह इसे क्षेत्र की जनता को समर्पित भी करेंगे।
उन्होंने कहा कि बरनाली से अप्पर नारी वाया लोअर नारी सड़क पर बनने वाला यह पुल औद्योगिक गलियारे के अन्तर्गत बनाया जा रहा है। इसके साथ ही 95 लाख की लागत से बनने वाली नारी सड़क का निर्माण कार्य भी प्रगति पर है। बिक्रम ठाकुर ने कहा कि जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक गलियारे के अन्तर्गत ही लगभग 50 करोड़ रूपये के विकास कार्य हो रहे हैं। जिनमें कईं सड़कों के निर्माण और सुधारिकरण के कार्य शामिल हैं। उन्होंने इस अवसर पर अधिकत्म समस्याओं का मौके पर निपटारा कर शेष के समयद्ध निवारण हेतु विभागों के निर्देश दिए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *