Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 09/01/2022

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपा

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुरेश कश्यप के नेतृत्व में प्रदेश भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज राजभवन में राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर से भेंट की।

प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को राज्यपाल के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पंजाब यात्रा के दौरान पंजाब सरकार द्वारा की गई सुरक्षा व्यवस्था में चूक के संबंध में ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना की उच्च स्तरीय जांच करवाकर दोषियों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई का आग्रह किया।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *