Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़। 10/01/2022 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव सगंठन के.सी.बेनुगोपाल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यो की सराहना करते हुए प्रदेश में हुए चार उप चुनावों में कांग्रेस पार्टी की शानदार जीत की बधाई दी।उन्होंने इस दौरान वर्चुअल माध्यम से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यो की समीक्षा भी की गई जिसमें प्रमुखता से जनजागरण अभियान, सदस्यता अभियान व ट्रेनिंग कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।बैठक में अखिल भारतीय कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला ने भी भाग लिया।इस बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर व देश के अन्य प्रदेशों के अध्यक्षों ने वर्चुअल माध्यम से बैठक में भाग लिया।बैठक में राजीव शुक्ला ने कहा हिमाचल में उप चुनावों में जीत की भांति इस साल होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनावों में भी कांग्रेस को अपनी जीत का परचम लहराना है।उन्होंने कहा कि उन्हें खुशी है कि प्रदेश में जन जागरण अभियान सफलतापूर्वक चल रहा है।उन्होंने  पार्टी के सदस्यता अभियान पर भी संतोष व्यक्त करते हुए कहा की वह स्वम् इस कार्य पर अपनी पूरी नज़र रखे हुए हैं।उन्होंने कहा कि उन्होंने नाहन में आयोजित पार्टी ट्रेनिंग कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से भाग लिया था।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने बैठक में पार्टी के कार्यो की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि प्रदेश में 66 विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण अभियान पूरा कर लिया गया है।उन्होंने कहा कि स्वम् उन विधानसभा क्षेत्रों में जन जागरण अभियान का नेतृत्व कर चुके है, जिसमें पिछले कुछ सालों से कांग्रेस का प्रदर्शन सही नही रहा है।उन्होंने कहा कि उन्होंने110 किलोमीटर से अधिक पदयात्रा में भाग लिया और अब कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण फिलहाल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सभी बैठके वर्चुअल माध्यम से की जायेगी।राठौर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्यता अभियान भी सुचारू रूप से चल रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय आला कमान द्वारा जो भी कार्यक्रम प्रदेश कांग्रेस को दिए जा रहें है उन्हें सफलता पूर्वक पूरा किया जा रहा है।अखिल भारतीय कांग्रेस ट्रेनिंग विभाग के चैयरमेन सचिन राव ने पार्टी के ट्रेनिंग कार्यक्रम में सभी विधायकों व पार्टी नेताओं के भाग लेने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि यह सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *