Spread the love

परागपुर,हिमशिखा न्यूज़।13/01/2022 

परागपुर में साधारण रूप में मनाया लोहड़ी महोत्सव
उद्योग मंत्री ने कहा कि क्षेत्र की समृद्ध परम्परा का अंग है लोहड़ी
देहरा 13 जनवरीः त्योहार हमारी सजीव संस्कृति के प्रतिबिंब हैं तथा इनको परम्परा के अनुरूप मनाना हम सब का कर्तव्य है। परागपुर में राज्य स्तरीय लोहड़ी महोत्सव के उपलक्ष्य पर आयोजित कार्यक्रम में उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने यह शब्द कहे। उन्होंने कहा कि परागपुर में लोहड़ी उत्सव यहां की समृद्ध परम्परा का अंग हाने की वजह से बड़े भव्य रूप में मनाया जाता है। लेकिन दो वर्षों से कोरोना के चलते परम्परा को निभाने हेतु इसे साधारण रूप में ही मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष भी सरकार द्वारा इस राज्य स्तरीय मेले को बड़े धूम-धाम से मनाने की योजना थी लेकिन परम्परा के निर्वहन हेतु इसे साधारण रूप में मनाया गया।
उन्होंने कहा कि भारत त्योहारों और उत्सवों का देश है। उन्होंने कहा कि हर अवसर को यह देश उत्सव और त्योहार के रूप में मनाता है और यही कारण है कि पूरे विश्व में भारतीय संस्कृति सबसे जीवंत और भारतीय समाज सबसे समरस है। उन्होंने कहा कि धरोहर गांव प्रागपुर का राज्य स्तरीय लोहड़ी मेला हिमाचल की समृद्ध संस्कृति का प्रतीक हैं। उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने क्षेत्र की जनता को लाहड़ी की बधाई देते हुए त्योहारें के माध्यम से सामाजिक समरसता बनाए रखने का संदेश दिया। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन हेतु स्थानीय शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थी और सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के कलाकारों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन प्रस्तुतियों में हिमाचली लोक नृत्य और संगीत के साथ सरकार की योजनाओं के बारे में भी जागरुक किया गया। इस अवसर पर एसडीएम देहरा धनबीर ठाकुर, जिलाध्यक्ष संजीव शर्मा, मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, जिला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह लता परमार, डीएसपी देहरा अंकित शर्मा एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *