Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 20/01/2022

प्रदेश के डिपुओं में राशन की कालाबाजारी और कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलो को देखते हुए अब राशन कार्ड उपभोक्ताओं को मोबाइल पर आये ओटीपी के माध्यम से राशन दिया जाएगा। यानि अब उपभोक्ताओं को राशन लेने के लिए अपने साथ अपना मोबाइल भी साथ ले जाना होगा। खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने कहा कि सभी डिपो को एनआईसी के माध्यम से कनेक्ट किया जा रहा है और इसका 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है।

जल्द ही बचा हुआ कार्य भी पूरा हो जाएगा, जिसके बाद पूरे प्रदेश में राशन ओटीपी के माध्यम से मिलेगा। गौरतलब है कि अभी डिपुओं में उपभोक्ताओं को अंगूठा लगाकर राशन दिया जा रहा है। जिसमे एक ही मशीन पर बार बार लोगो का अंगूठा लगने से संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में संक्रमण ना फैले इसलिए लिए ओटीपी द्वारा अब राशन देने की योजना बन रही है।

बता दे कि राशन कार्ड को आधार कार्ड से लिंक करने की प्रक्रिया भी पूरी हो गई है। ऐसे में राशन देने से पहले डिपो होल्डर ओटीपी पूछेंगे, जोकि राशन कार्ड होल्डर के मोबाइल फोन पर आएगा। उसके बाद राशन दिया जायेगा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ