Spread the love

देहरा,हिमशिखा न्यूज़। 21/01/2022 

उद्योग मंत्री ने शांतला में 15 महिला मंडलों को बांटा सामान

कहा…. महिलाएं बना रकती हैं गांव व समाज को आत्मनिर्भरकलोहा में 350 लाभार्थियों को वितरित किए गैस कनेक्शन

उद्योग एवं परिवहन मंत्री बिक्रम ठाकुर ने आज जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत शांतला में 15 महिला मंडलों को आवश्यक सामान भेंट किया। जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत अलोह, पुननी, पीर सलुही, शांतला, निहारी, जटोली चाकरा, दोदू राजपूतां और भरोली जदीद से संबंध रखने वाले 15 महिला मंडलों को उद्योग मंत्री ने लगभग 5 लाख रूपये का सामान बांटा। जिनमें महिला मंडलों की मांग के अनुसार गद्दे, कुर्सियां, पेटियां, मैट, दरियां, बर्तन, पंखे आदि जरूरत की तमाम वस्तुएं बांटी गई। इसके उपरांत उन्होंने कलोहा में लगभग 350 लाभार्थियों को गैस कनेक्शन वितरित किए।उन्होंने बताया कि दिसम्बर 2019 में हिमाचल को चूल्हा धुंआमुक्त सहायि राज्य घोषित किया गया। हिमाचल यह उपलब्धि प्राप्त करने वाला देश का पहला राज्य बना। उन्होंने बताया कि प्रदेश में गृहिणी सुविधा योजना के तहत 3.23 लाख परिवार लाभान्वित हो चुके हैं, जिसके लिए सरकार द्वारा 119.90 करोड़ रुपए व्यय किए जा चुके हैं। वहीं जसवां परागपुर विधानसभा क्षेत्र में लगभग पाँच हज़ार लोगों को गैस कनेक्शन वितरित किए जा चुके हैं। इस अवसर पर अटल आदर्श विद्यालय के लिए सुभाष लंबरदार ने स्लेटी में 50 कनाल भूमि दान की। उद्योग मंत्री ने उनको सम्मानित कर आभार प्रकट किया।उन्होंने शांतला में कहा कि क्षेत्र की महिलाएं विभिन्न महिला मंडलों के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों का निर्माण करके गांव व समाज को आत्मनिर्भर बना सकती हैं। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि महिलाएं आत्मनिर्भरता की राह पकड़कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत अभियान में योगदान दें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चल रही प्रदेश सरकार महिलाओं को समाज में अपेक्षित स्थान देने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि इस हेतु महिलाओं के स्वावलंबन के लिए सरकार द्वारा अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान और सवाभिमान के साथ उन्हें सशक्त करना प्रदेश सरकार का प्रमुख लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि समाज निर्माण में सबसे अहम योगदान मातृशक्ति का है। उन्होंने कहा कि महिला न केवल परिवार एवं समाज को दिशा देने का कार्य करती हैं। इसलिए महिलाओं को समाज में व्यापत बुराईयों को खत्म करने और आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कार्य करने चाहिए।उन्होंने कहा कि प्रदेश की महिलाओं के सम्मान और सवाभिमान को ध्यान में रखते हुए 65 वर्ष से उपर सभी महिलाओं को पेंशन देने का ऐतिहासिक निर्णय जयराम सरकार ने लिया। इसके अतिरिक्त हिमाचल गृहणी सुविधा योजना, ग्रामीण आजीविका मिशन, सशक्त महिला योजना, बेटी है अनमोल योजना, पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृवन्दना योजना, जननी सुरक्षा योजना जैसी अनेक योजनाओं के माध्यम से सरकार मातृशक्ति को संबल प्रदान करने का कार्य कर रही है।कार्यक्रम उपरांत उद्योग मंत्री ने जनसमस्याओं को सुनते हुए अधिकत्म का मौके पर निपटारा किया और शेष के समयबद्ध निवारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर पर मंडलाध्यक्ष विनोद शर्मा, ज़िला परिषद् उपाध्यक्षा सनेह परमार, महिला मोर्चा मंडलाध्यक्ष सत्या सूद, अधिशासी अभियंता जल शक्ति विभाग संदीप चौधरी, खाद्य निरीक्षक लवनीत डोगरा, उपाध्यक्ष सुदेश कुमारी, ज़िला परिषद अश्वनी कुमार, महामंत्री रुपिंदर डैनी, सहित विभिन्न महिला मंडलों के प्रतिनिधि और सदस्य उपस्थित रहे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *