Spread the love

शिमला हिमशिखा न्यूज़ 23/01/2022

राजधानी शिमला में एक 54 वर्षीय सब इंस्पेक्टर की आत्महत्या का मामला सामने आया है। आत्महत्या करने वाला सब इंस्पेक्टर पुलिस लाइन भराड़ी में तैनात था। इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस लाइन भराड़ी में छठी बटालियन कोलर के एसडीआरएफ में तैनात अब इंस्पेक्टर शशी कुमार द्वारा पुलिस लाइन भराड़ी में फंदा लगा कर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई है। पुलिस थाना सदर की पुलिस नियमानुसार कार्यवाही अमल में ला रही है।मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस वाक्य आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। पुलिस कर्मचारी ने क्यों फंदा लगाया अभी पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उधर, शिमला पुलिस को जैसे ही सब इंस्पेक्टर की आत्महत्या के बाद शिमला पुलिस अधिक्षक मोनिका भूतुंगरू मौके पर पहुंच चुकी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। पुलिस को अभी तक ये पता नही चला की आखिर सब इंस्पेक्टर ने क्यों खुद को मौत को गले लगाया। बहराल पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया जा रही है की आत्महत्या करने वाले सब इंस्पेक्टर को सिरमौर से पुलिस लाइन भराड़ी तबादला किया गया था,ऐसे में मानसिक तौर पर परेशान होकर भी ये आत्महत्या का कदम उठाया हो। सब इंस्पेक्टर शिमला जिला के चैल कोटी का रहने वाला था। वही इस मामले में शिमला पुलिस अधीक्षक मोनिका भतुंगरु का कहना है की अभी मौके पर हु। आत्महत्या क्यों की इसका अभी पता नही चल पा रहा है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *