Spread the love

शिमला, हिमशिखा न्यूज़ 

इस सप्‍ताह के अंत में प्रदेश में फ‍िर से मौसम रुख बदलेगा। छह दिसंबर से मौसम के करवट बदलने की संभावना है। एक बार फ‍िर से पश्‍िचमी विक्षोभ सक्रिय होगा। बीते दिनों हुई भारी बर्फबारी से अभी भी प्रदेश में कई सड़कें बंद पड़ी हैं। अब एक बार फ‍िर से बर्फबारी होने पर लोगों की दिक्‍कतें और बढ़ सकती हैं।कुछ दिन पहले प्रदेश में हुए भारी हिमपात के बाद तीन एनएच सहित 71 सड़कें यातायात के लिए अब भी बंद हैं, जिसमें 68 लाहुल-स्पीति में हैं।कुल्लू के थलोट में एक ट्रांसफार्मर खराब है, जिसके कारण बिजली आपूर्ति बाधित है। प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में इन दिनों ज्यादा ठंड पड़ रही है। इसी कारण शिमला से अधिक ठंडी रातें सुंदरनगर व सोलन में दर्ज की जा रही हैं। मंगलवार को सुंदरनगर में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की गई और वहां का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री और सोलन का 4.8 डिग्री दर्ज किया गया है।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ