Spread the love

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव को दिल का दौरा पड़ा है।खबरों के मुताबिक उन्हें दिल्ली के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।कहा जा रहा है कि सीने में दर्द के बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया. हार्ट में ब्लॉकेज के चलते।उनकी एंजियोप्लास्टी हुई है।डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल वह खतरे से बाहर हैं। कपिल देव 61 साल के हैं।सोशल मीडिया पर उनके जल्द ठीक होने की दुआएं की जा रही हैं।16 साल तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धमाल मचाने वाले कपिल देव की गिनती दुनिया के बड़े ऑलराउंडर में होती है. एशिया में बल्लेबाजों की मन माफिक पिचों पर भी उनकी स्विंग गेंदों का जलवा दिखता था।1994 में क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद से वो लगातार मीडिया के जरिए क्रिकेट से जुड़े रहे और अपने लंबे अनुभव का ज्ञान युवाओं तक पहुंचाते रहे हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ