Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 10/02/2022

उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने शिमला नगर निगम के वार्डों की पुर्नसीमांकन की प्रस्तावना जारी करते हुए बताया कि नगर निगम शिमला के आम चुनाव की प्रक्रिया के अंतर्गत राज्य चुनाव आयोग से प्राप्त निर्देशानुसार शिमला नगर निगम के वार्डों के परिसीमन का प्रारूप तैयार कर लिया गया है।
उपायुक्त ने बताया कि शिमला नगर निगम में पूर्व में वार्डों की संख्या 34 थी, जिसे अब बढ़ाकर 41 कर दिया गया है।  यह प्रस्तावना जनता के लिए उपायुक्त कार्यालय व नगर निगम कार्यालय में उपलब्ध है।
उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव पर शिमला की जनता के सुझाव व आपत्तियां 11 फरवरी, 2022 से 17 फरवरी, 2022 तक उपायुक्त कार्यालय में दर्ज की जा सकती है। वार्डों के परिसीमन का मसौदा प्रस्ताव उपायुक्त कार्यालय शिमला की अधिकारिक वेबसाईट  http://hpshimla.nic.in  पर उपलब्ध है

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ