Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़।15/02/2022 ​

जैसे जैसे नगर निगम शिमला और 2022 के विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे है भारतीय जनता पार्टी चुनावो की तैयारियों और कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने में कोई कसर बाकी नही रखना चाहती ।
इसी कड़ी में शिमला शहरी विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक और वर्तमान मे केबिनेट मंत्री सुरेश भारद्वाज ने पार्टी कार्यालय दीपकमल जाकर भाजपा कार्यकर्ताओ की समस्याओं को सुना! इतना ही नही बहुत से कार्यकर्ताओ के साथ आम लोग भी अपनी समस्याओं को लेकर दीपकमल पँहुचे थे जिनका शहरी विकास एवं कानूनी एवम संसदीय कार्यमंत्री सुरेश भारद्वाज ने या तो अधिकारियों को दूरभाष करके तुरन्त समाधान करने के आदेश दिए या फिर कुछ कार्य ऐसे थे जैसे सड़के या पानी की योजनाएं उनकी विस्तृत रिपोर्ट भी एक निश्चित समय के अन्दर मंत्री ने अपने कार्यालय को मंगवाई ताकि उनको सम्यवद्ध तरीके से पूरा किया जा सके और आम जनमानस को राहत मिल सके

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *