Spread the love

संसारपुर टैरस,हिमशिखा न्यूज़ 18/02/2022

केन्द्र सरकार नौकरियां देने की बजाये बेरोजगारी बढा रही
युवाओं को पुलिस भर्ती के लिए करना पडेगा लंबा इंतजार
संसारपुर टैरस – केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा भाखड़ा ब्यास प्रबन्ध बोर्ड में दखलअंदाजी से हिमाचल में राज्य व केन्द्र सरकार नौकरियां देने की बजाए कम कर रही है उक्त वाक्य हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राजिन्दर शर्मा ने प्रेस वार्ता में कहे ।
उन्होंने कहा कि बीबीएमबी में बर्ष 1948 से बांधों की सुरक्षा हिमाचल प्रदेश पुलिस के साथ साथ पंजाब पुलिस के हवाले है व बिना किसी अप्रिय घटना के 74 बर्षों तक सुरक्षा इन्हीं कर्मचारियों द्वारा की गई है ।लेकिन देखने मे आ रहा है कि केंद्र सरकार उक्त बांधों की सुरक्षा का जिम्मा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सुपुर्द करने जा रही है । भूतपूर्व में केंद्र सरकार द्वारा सुरक्षा के नाम पर पंजाब के 50 किलोमीटर की सीमा पर भी ऐसे ही कब्जा किया जा चुका है ।
राजिन्दर शर्मा ने कहा कि इस गम्भीर मसले पर प्रदेश की भाजपा डबल इंजन की सरकार भी मौन है व शायद उनके ध्यान में नहीं होगा कि बीबीएमबी में हिमाचल प्रदेश के कोटे की नौकरियां चाहे , बिजली को मसला या पौंग बांध विस्थापितों का मसला हो अब तक विचाराधीन है । यदि उक्त बांधों पर केंद्रिय औद्योगिक सुरक्षा बल तैनात कर दिया जाता है तो इससे प्रदेश की पूरी पुलिस बटालियन वापिस आ जाएगी जिससे प्रदेश में सरकार द्वारा जो मौजूदा पुलिस भर्ती रखी है उस पर तथा बेरोजगारी पर सीधा असर पड़ेगा । उन्होंने कहा कि भूतपूर्व में राजा वीरभद्र की कांग्रेस सरकार के समय में केंद्र सरकार द्वारा भी यह कोशिश की गई थी परन्तु मुख्यमंत्री द्वारा अपनी पुलिस बटालियन को वापिस करने से साफ मना कर दिया गया था । शर्मा ने कहा कि कहीं न कहीं यह प्रदेश की सरकार द्वारा इस गम्भीर मसले पर मुखदर्शक होना मुख्यमंत्री की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करते हैं । अतः हिमाचल प्रदेश के प्रभावित मसलों की तरफ सरकार को ध्यान देना चाहिए अन्यथा हिमाचल की जनता राज्य सरकार को उखाड़ फैंकेगी ।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *