रिवालसर,हिमशिखा न्यूज़ 22/02/2022
बिजली व सीमेंट के महंगे दाम बर्दास्त से बाहर: वरुण ठाकुर
रिवालसर 21 फरवरी: प्रदेश में तैयार बिजली व सीमेंट प्रदेशवासियों को महंगे दामों पर बेचा जा रहा है। हमारी मिट्टी का दोहन कर सीमेंट कम्पनियां हमें ही चुना लगा रही है। जो प्रदेश की भोलीभाली जनता के साथ बड़ा अन्याय है तथा अब बर्दास्त से बाहर है। यह बात प्रदेश युवा राजपूत संघ के प्रदेश अध्यक्ष वरुण ठाकुर ने रिवालसर में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही है। उंन्होने चेतावनी देते हुए कहा है कि सीमेंट कंपनियों का यही हाल रहा तो जल्दी संघ द्वारा इस खुली लूट के बिरुद्ध एक बड़ा आंदोलन चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोबिड-19 के दौरान बेरोजगार हुये लोगों को किसी ने नहीं पूछा है न ही इनके लिए सरकार के पास कोई नीति है। आज केबल वोट बैंक की राजनीति हो रही है। अन्य हमसे छोटे- छोटे देशों के मुकाबले हमारी अर्थव्यवस्था कमजोर हुई है। वरुण ठाकुर ने जातिगत आरक्षण का विरोध करते हुये कहा है कि एक तो आरक्षण होना ही नहीं चाहिए यदि आरक्षण देना है तो आर्थिक आधार पर दिया जाए।अब समय बदल चुका है तथा जातिगत आरक्षण की कोई जरूरत नहीं रही है।