शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 26/02/2022
हिमाचल प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायक अनिरुद्ध सिंह के साथ ओल्ड बस स्टैंड के समीप पुलिस सब इंस्पेक्टर पवन बनयाल द्वारा किए गए दुर्व्यवहार के चलते पुलिस विभाग ने उन्हें सस्पेंड कर दिया है। उसके खिलाफ जांच बैठा दी गई है पुलिस ने उसे लाइन हाजिर किया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विधानसभा में कहा कि किसी भी व्यक्ति को जनप्रतिनिधियों से दुव्यवहार नहीं करना होगा।
उन्होंने कहा कि यह मामला कुसुंपटी विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखने वाले विधायक से संबंध रखता है। विधायक ने एसपी को लिखित शिकायत की थी। विधायक स्वयं गाड़ी चला रहे थे, विक्ट्री टनल पर जाम लगा हुआ था और विधायक अनिरुद्ध सिंह भी इस जाम में फंसे हुए थे।
इस पर विधानसभा अध्यक्ष विपिन सिंह परमार ने कहा कि विधायक के साथ विशेषाधिकार हनन का मामला है। विधायक अनिरुद्ध सिंह ने 25 फरवरी को उन्हें 7 बजे सूचना दी थी। मैंने यह प्रस्ताव प्रधान सचिव होम और विधानसभा की विशेषाधिकार हनन समिति के हवाले किया है।