Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 27/02/2022

“शिमला किताबघर” का सपना हुआ पूरा: 2 मार्च, 2022 को लेखकों को लोकार्पित होगा पुस्तक विक्रय केंद्र:
सादर निमंत्रण: हिमालय साहित्य मंच का भी।

अपनी पुस्तकें भी जरूर लाएं।
पूरे हिमाचल में भी खुलेंगे किताबघर।

हिमाचल प्रदेश के लेखकों का बरसों से एक सपना था कि हिमाचल की राजधानी शिमला के किसी केंद्र स्थल पर हिमाचल के लेखकों की पुस्तकें एक जगह उपलब्ध हों ताकि वे आसानी से पाठकों तक पहुंच सकें। यह सपना पूरा हो गया है और शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर में 2 मार्च, 2020 को दोपहर बाद तीन बजे शिक्षा एवं संस्कृति मंत्री शिमला पुस्तक केंद्र को लेखकों और पाठकों को समर्पित कर रहे हैं। मेरा लेखक मित्रों, साहित्य प्रेमी विद्यार्थियों और पाठकों से निवेदन है कि वे इस अवसर के साक्षी अवश्य बनें। भाषा विभाग और अकादमी तो आपको निमंत्रण दे ही रही है, हिमालय साहित्य संस्कृति एवं पर्यावरण मंच की ओर से भी निवेदन है कि आप अवश्य पधारें। इस बड़े और महत्वपूर्ण कार्य के लिए हम सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश सरकार, भाषा विभाग और अकादमी के भी आभारी हैं।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ