Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 04/03/2022

कांग्रेस विधायक विक्रमादित्य सिंह ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है की यह पूरी तरह आंकड़ो का महाजाल है। इसमें ऐसा कुछ भी नही है जिससे इसकी सराहना की जाए।
विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि बजट में युवाओं की घोर उपेक्षा की गई है। बेरोजगारी से उभरने के लिये कोई भी योजना नही है।गरीवी उन्मूलन व बढ़ती महंगाई से राहत की भी कोई योजना नही है।
विक्रमादित्य सिंह ने बजट को दिशाहीन बताते हुए इस पर निराशा व्यक्त करते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री ने यह बजट प्रदेश में आगामी चुनावों में राजनैतिक लाभ लेने के लिये लोक लुभावन बनाने का प्रयास किया है। बजट पूरी तरह दिशाहीन है जिसकी न तो कोई दशा ही है और न ही दिशा।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ