Spread the love

शिमला,हिमशिखा न्यूज़ 07/03/2022

वरिष्ठ रंगकर्मी एवं अध्यक्ष नाट्य अनुकीर्ति संजय सूद तथा प्रतिष्ठित रंगकर्मी प्रवीण चांदला ने प्रख्यात निर्देशक व अभिनेता देवेन जोशी के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। शिमला के भराड़ी स्थित पंचवटी निवासी देवेन जोशी का गत दिवस मोहाली में देहांत हुआ।
संजय सूद ने कहा कि देवेन जोशी के देहांत से शिमला रंगकर्म में जो शून्य भाव पैदा हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति नहीं की जा सकती। देवेन जोशी रंगमंच में कई पीढ़ियों के लिए आदर्श पुरोधा थे।
उन्होंने कहा कि रंगमंच में प्रतिबद्धता और अनुशासन की सीख देवेन जोशी से सीखने को मिली। विगत वर्षों में शिमला के अधिकांश रंगकर्मियों के लिए गोलचा सीढ़ियों के साथ सटा देवेन जोशी का जोशी मुद्रणालय रंग बहसों का एक प्रतिष्ठित स्थान हुआ करता था, जिसमें कई रंगकर्मी अपने भविष्य की संभावनाओं को बुनते थे। न केवल शिमला अपितु हिमाचल में रंगकर्म के साथ-साथ साहित्य व बुद्धिजीवी वर्ग में अपनी अहम पहचान रखने वाले देवेन जोशी इन सभी के चेहते थे।

By HIMSHIKHA NEWS

हिमशिखा न्यूज़  सच्च के साथ